जहानाबाद, जनवरी 13 -- शहर में निकाला गया कैंडल मार्च जहानाबाद, नगर संवाददाता पटना के शंभु गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की बेटी के साथ हॉस्टल के संचालक के द्वारा किए गए कुकृत्य और उसकी हुई मौत के खिलाफ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन के द्वारा शहर में कैंडल मार्च आयोजित किया गया। मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए और इस नृशंस घटना पर आक्रोश जताया। राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि इस अमानवीय घटना की जांच निष्पक्ष रूप से कराई जाए और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव कुमार बबलू ने कहा कि हर कोई अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी बेटी को बाहर पढ़ने के लिए भेजता है। अभिभावक गर्ल्स हॉस्टल को सुरक्षित मान कर बेटी को हॉस्टल में रखता है। यदि हॉस्टल में ही इस तरह ...