जहानाबाद, फरवरी 2 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता जहानाबाद जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोनु कुमार शर्मा ने की। बैठक में 3 फरवरी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारो के साथ पीड़िता के गांव से जहानाबाद पैदल मार्च में शामिल होने का निर्णय लिया गया। मृतक छात्रा के न्याय के लिए संगठन सदैव तत्पर है और मांग करती है कि किसी भी परिस्थिति में छात्रा के हत्यारो को कठोर से कठोर सजा दी जाए। बैठक में महासचिव कुन्दन कुमार, बिटटु कुमार, रनधीर कुमार, उज्जवल कुमार, विजय कुमार, रंजीत कुमार एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया। फोटो- 02 फरवरी जेहाना- 08 कैप्शन- शहर स्थित राजा बाजार में जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक में सोमवार को नीट छात्रा को न्याय दिलाने पर चर्चा करते सदस्य।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.