महोबा, अक्टूबर 11 -- पनवाड़ी,संवाददाता। मिशन शक्ति के तहत महाविद्यालय में छात्रा को एक दिन का प्राचार्य बनाया गया। प्राचार्य बनी छात्रा द्वारा विद्यालय का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की हकीकत को परखा गया। शिक्षण कार्य को बेहतर करने पर मंथन हुआ। बुंदेलखंड नवोदय विद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी को एक दिन का प्राचार्य बनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्रा को एक दिन का प्राचार्य बनाया गया। प्राचार्य बनी छात्रा द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने पर जोर दिया गया। इस मौके पर डॉ0सुनील, पुष्पेन्द्र, कुमारी शफीना, प्रीती रिछारिया, मनोज कुमार, राजेन्द कुमार, देवेन्द्र सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...