नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। डीपफेक के माध्यम से छात्रा के फोटो और वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में युवक के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ है। युवती निजी यूनिवर्सिटी में बीबीए की छात्रा है और आरोपी उसका पूर्व परिचित है। सेक्टर-126 थाने में दी शिकायत में झारखंड निवासी युवती ने बताया कि वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। युवती का एक परिचित बीते छह महीने में उसके नाम से पांच फर्जी अकाउंट इंस्टाग्राम पर बना चुका है। डीप फेक का इस्तेमाल कर युवती की फोटो एडिट कर इन अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट के साथ डाला जा रहा है, जिससे उसकी बदनामी हो रही है। आरोपी ने यह डीपफेक फोटो और वीडियो युवती के कुछ परिचितों को रिश्तेदारों को भेजे, जिससे युवती काफी परेशान है। पीड़िता के अनुसार आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.