छपरा, जनवरी 2 -- मशरक। स्कूल व कोचिंग संस्थान के आसपास असामाजिक तत्वों के जमावड़े से छात्राओं को खासी परेशानी से हो रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोचिंग पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा को रास्ते में घेर मनचले युवक द्वारा बदसलूकी शुरू कर दी गई। छात्रा के शोर मचाने पर युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर जम कर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस उक्त युवक को काफी मशक्कत के बाद अपने कब्जे में ले मशरक थाना लाई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार मशरक थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में कोचिंग पढ़ने जा रही इंटर की एक छात्रा को गांव के ही एक युवक ने रास्ते में घेर लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर राहगीरों ने हो-हल्ला किया। हल्ला सुन...