फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- पलवल,संवाददाता। शहर थाना इलाका स्थित एक युवक द्वारा एक 10वीं कक्षा की छात्रा को अंधेरी गली में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दो दिन पहले शाम को उसकी बेटी बाजार से कुछ सामान लेने गई थी। जब वह वापस आ रही थी तो रास्ते में एक युवक ने उसे पकड़ लिया और अंधेरी गली में ले गया। उसने बेटी के साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े उतारने लगा। उसकी बेटी ने शोर मचाया तो वहां एक व्यक्ति आया और उसे उक्त युवक के चंगुल से बचाया। आरोपी युवक को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.