बस्ती, मई 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दुबौलिया थानांतर्गत रामजानकी मार्ग पर बैरागल पेट्रोल-पंप के निकट कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत की। घटना दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर जुटी भीड़ कार्रवाई की मांग को लेकर उग्र हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद छात्रा और उसकी मां को साथ लेकर थाने चले आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सिद्दकी आलम उर्फ शाह आलम निवासी बैरागल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया। इसी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित छात्रा ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि वह रोजाना सैनिया चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने जाती है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.