फतेहपुर, नवम्बर 20 -- फतेहपुर। कम्पोजिट विद्यालय लतीफपुर में छात्रा के मारपीट से चोट के मामले में उपजा विवाद अब अलग रूप लेता दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक रूप से जिस तरह इसे शिक्षक द्वारा पिटाई, का मामला बताकर प्रस्तुत किया गया था, अब वही घटना कई प्रश्नचिन्ह छोड़ती दिख रही है। जांच के शुरुआती बिंदु, विद्यालय स्टाफ और बच्चों के बयान तथा शिक्षक की ओर से प्रस्तुत स्पष्टीकरण के बाद मामला उतना सरल नहीं है जितना शुरुआत में प्रस्तुत किया गया। सहायक अध्यापक अरुण कुमार, जिन पर आरोप लगाया गया, उस दिन निर्वाचन आयोग की बीएलओ ड्यूटी में थे और विद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं कर रहे थे। विद्यालय की छात्र उपस्थिति पंजिका में आरोप लगाने वाली छात्रा लगातार चार दिन से अनुपस्थित दर्ज है। छात्र संजना, लक्ष्मी और खुशी ने बताया कि छात्रा पहले से हाथ में दा...