जहानाबाद, मई 3 -- करपी, निज संवाददाता। सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय की छात्रा सानू कुमारी के असामायिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ललित कुमार ने कहा कि सानू कुमारी सेमेस्टर 3 की परीक्षा में शामिल होने वाली थी। पढ़ाई के प्रति काफी दिलचस्पी रखती थी। परीक्षा की तैयारी करते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा और इसका निधन हो गया। इसके निधन से महाविद्यालय परिवार काफी दुखी है। सभी ने 2 मिनट का मौन रख छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...