महाराजगंज, मार्च 21 -- भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परसामलिक क्षेत्र में परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रही छात्रा के गले पर धारदार ब्लेड रखकर तीन उचक्के उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घर पहुंची छात्रा ने जब परिजनों को आपबीती बताई तो परिजन व ग्रामीण तुरंत बाइक से पीछा करने लगे। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार गांव के पास दौड़ाकर उचक्कों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राम निपनिया निवासी 9 वर्षीय वर्षा पुत्री जोगिंदर गुरुवार की सुबह स्कूल से परीक्षा देने के बाद घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के समीप सुनसान जगह पाकर पहले से घात लगाए तीन लोगों ने लड़की को रोककर उसके गर्दन पर धारदार हथियार रखकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। धमकी देते हुए फरार हो गए। घर पहुंचकर छात्रा ने जानकारी दी तो परिजन उचक्कों का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.