मुजफ्फर नगर, मई 25 -- चौधरी छोटूराम पीजी कालेज की छात्रा से अश्लील बातें करने के आरोप में जेल गए असिस्टेंट प्रोफेसर पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इस मामले में सोमवार को पुलिस कोर्ट में पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज कराएगी। चौधरी छोटूराम पीजी कालेज की बीएसएसी की छात्रा ने शनिवार को कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर आरोप लगाया था कि प्रथम वर्ष में असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने वाह्य रोग विज्ञान पढ़ाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी की थी। तभी से प्रोफेसर उसका यौन शोषण करने के प्रयास में था। विरोध करने पर वह प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था। छात्रा की शिकायत पर कालेज पहुंच कर जनपद जाट महासभा के पदाधिकारी और छात्रों ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने कालेज परिसर से आरोपी असिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.