मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को छात्र संवाद का आयोजन किया गया। इसमें विवि की तरफ से डिप्टी कंट्रोलर डॉ. विपुल वर्णवाल और डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. अमर बहादुर शुक्ला मौजूद थे। संवाद में एमजेके बेतिया से आई छात्रा ज्योति कुमारी ने बताया कि वह सत्र 2020-23 की छात्रा है। उसे अबतक अंकपत्र नहीं मिला है। इसपर डिप्टी कंट्रोलर डॉ. विपुल ने छात्रा को तुरंत नई मार्क्सशीट दिलाने का निर्देश दिया। एक अन्य छात्र ने कहा कि उसने वर्ष 2020 में पार्ट वन की परीक्षा दी थी। उसके बाद वह प्रमोट हो गया था, लेकिन जानकारी के अभाव में उसने फिर से बाकी पेपर की परीक्षा नहीं दी। इसपर उसे कहा गया कि इसे उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जायेगा। एक छात्रा ने कहा कि उसने पीजी में साइकोलॉजी विषय में आवेदन किया है। उसका दाखिला नहीं हो रहा...