नोएडा, जनवरी 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने भंगेल एलिवेटेड रोड पर मंगलवार तड़के जगुआर कार में टक्कर मारने वाले कैंटर चालक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। घायल तीनों युवकों का अब भी दिल्ली के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। कैंटर चालक की पहचान बदायूं निवासी वीरेश सिंह के रूप में हुई है। वर्तमान में वह याकूबपुर गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी चालक को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि भंगेल एलिवेडेट रोड से मंगलवार तड़के जगुआर कार पर सवार होकर चार लोग आ रहे थे। इसी दौरान कैंटर की टक्कर से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल 19 वर्षीय छा...