वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, संवाद। जवाहरनगर एक्सटेंशन (भेलूपुर) स्थित हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली छात्रा स्नेहा सिंह की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में भ्रामक तथ्य फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को कंदवा बरईपुर निवासी विनोद यादव उर्फ नेता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से लंका और मंडुवाडीह में हत्या के प्रयास समेत कई केस दर्ज हैं। भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि विनोद यादव ने छात्रा की मौत के मामले में फेसबुक पर लिखा था कि 'लॉज संचालक ने शर्मनाक कर्म करके उसे जान से मारा। लॉज मालिक ने आपराधिक साथियों के साथ मिलकर डेड बॉडी जला दी। बिहार के सासाराम निवासी परिजनों को शव भी नहीं मिल सका। पुलिस पैसा लेकर लॉज के मालिक और उसके अपराधियों बचाने में लगी है। भ्रामक त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.