फतेहपुर, फरवरी 18 -- खखरेरू। मुबारकपुर गेरिया स्थित अग्रहरि इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा नेहा देवी की बुधवार की परीक्षा छूट गई। छात्रा का आरोप है कि उसे स्कूल द्वारा समय पर प्रवेश पत्र नहीं दिया गया, जिसके कारण देर हुई और केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया गया है। छात्रा ने आरोप लगाते हुए बताया कि विद्यालय प्रशासन ने फीस समय पर जमा न होने का हवाला देते हुए उसे प्रवेश पत्र देने में देरी की। वह सुबह से ही विद्यालय पहुंचकर प्रवेश पत्र देने की गुहार लगाती रही। काफी अनुरोध के बाद उसे लगभग 10:30 बजे प्रवेश पत्र दिया गया, जबकि प्रथम पाली की परीक्षा 11:00 बजे समाप्त हो जाती है। छात्रा जैसे-तैसे अपने परीक्षा केंद्र साधु शरण सिंह इंटर कॉलेज पहुंची, लेकिन विलंब होने के कारण उसे परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया गया। छात्रा ने बताया कि उसके परिवार की आर्थ...