कानपुर, नवम्बर 11 -- गजनेर थाना क्षेत्र के पामा रेलवे स्टेशन यार्ड के पास रेल ट्रैक पर कक्षा 11 की छात्रा की शव पड़ा मिला। छात्रा रनियां में सुबह अपने घर से साइकिल से कालेज जाने के लिये निकली थी,लेकिन वहां से आठ किमी. दूर पामा स्टेशन पर उसका शव मिलने से उसकी आत्महत्या की भी आशंका जताई गई। मूलरुप से जालौन के एट के रहने वाले जमुना प्रसाद शर्मा रनियां में पंचमुखी मंदिर के पास रहते हैं। वह एक वनस्पति फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। उनकी 17 साल की पुत्री रिया राजकीय इंटर कालेज रनियां में कक्षा 11 की छात्रा थी। मंगलवार सुबह घर से साइकिल लेकर करीब सवा 9 बजे कालेज जाने की बात कहकर निकली थी,लेकिन वह कालेज नहीं पहुंची। करीब साढ़े दस बजे गजनेर के पामा रेलवे स्टेशन के यार्ड में खंभा नंबर 1317/9-11 के बीच छात्रा का शव पड़ा मिला। शव देख प्वाइंट्स मैन संदीप याद...