पटना, जनवरी 7 -- गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सीपी ठाकुर रोड स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को फांसी लगाकर छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल नंबर की जांच के बाद दो युवकों को हिरासत में लिया। बाद में एक को छोड़ दिया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया है। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि छात्रा की आत्महत्या की वजह का पता चल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...