फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद। स्कूल जा रही एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया गया। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट के साथ उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसमें दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। एक गांव निवासी युवक ने एक क्षेत्र के रहने वाले सत्यम समेत दो के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि उसकी बहन स्कूल जा रही थी तभी अश्लील इशारा कर हाथ पकड़़ा गया। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की गई। यही नहीं जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...