जहानाबाद, फरवरी 15 -- पटना के शंभू हॉस्टल में रहने वाली नीट छात्रा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट आया है। जांच के लिए छात्रा के गांव पहुंची केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छात्रा का सामान और उसके भाई का मोबाइल जब्त कर लिया है। रविवार की सुबह करीब नौ बजे शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित मृतक छात्रा के गांव पहुंची है। सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम पांच गाड़ियों से पहुंची है। सीबीआई के आईजी के नेतृत्व में आयी टीम मृतक छात्रा के परिजनों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। परिजनों से अलग- अलग कमरे में बातचीत की जा रही है। सीबीआई की टीम करीब सुबह सौढ़े आठ बजे से सवा 12 बजे तक रही। करीब चार घंटे तक परिजनों से विभिन्न बिन्दुओं पर बातचीत की। पूछताछ के बाद मृतक छात्रा के कैंची, कलम, कॉपी, किताब, बैग एवं कपड़े सहित सभी सामान अपने साथ लेकर गयी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.