चंदौली, नवम्बर 26 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जलीलपुर की छात्रा अंकिता गौड़ का कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन नवोदय विद्यालय बैराठ चहनिया में हुआ है। अंकिता का चयन होने पर को विद्यालय में खुशी है। बालिका की इस सफलता पर हेडमास्टर नीरज यादव की ओर से अंकिता को सम्मानित किया गया और उसके उज्जल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई l विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं और शिक्षा मित्र उपस्थित रहे l जलीलपुर की रहने वाली अंकिता काफी गरीब परिवार से है। पिता वेल्डिंग का कार्य करते है। प्राथमिक विद्यालय में ही अंकिता का छोटा भाई अंश कुमार कक्षा 5 और बहन श्रुति कक्षा 3 में पढ़ते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...