पीलीभीत, फरवरी 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 10 एवं 12 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा इल्मा खान को अकादमिक, अफशां को राइजिंग स्टार तथा दानिया को शाइनिंग स्टार की उपाधि से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मासूम बख्श शमसी ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के लिए आशीष दिया। जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा इल्मा, अफशां और दानिया को स्मृति चिह्न दिए गए। प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने छात्राओं को जीवन की नई दिशा में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष इकबाल हसन खान ने भी विचार रखे। सखावतुल्लाह खान, मुमताज अहमद सिद्दीकी, सैयद शारिक अली, सैयद तारिक अली, मोहम्मद तारिक खान, वसीमुद्दीन खान, नाज़िर हु...