चंदौली, सितम्बर 22 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत रविवार को इलिया कस्बा स्थित संत कबीर एजुकेशनल एकेडमी की कक्षा 6 की छात्रा अफराह अनवर ने एक दिन के लिए इलिया थाने का कार्यभार संभाला। अफराह ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर कॉलेज और विद्यालय की छात्राओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। वही थानाध्यक्ष के वाहन में सवार होकर अफराह अनवर ने विद्यालय की छात्राओं के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण की। अफराह ने कहा कि मिशन शक्ति ने लड़कियों को आत्मविश्वास और जागरूकता का मंच प्रदान किया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसमें छात्रा सुनिधि जायसवाल, तान्या कुमारी, पलक कुमारी, निशि, श्वेता गुप्ता, सृष्टि केशरी, आलिया और प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.