पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट की एक छात्रा ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इंस्टीट्यूट के निदेशक अनुज भटनागर ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट परीक्षा दिसम्बर 2025 में महाविद्यालय में एमएससी (गृहविज्ञान) तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्रा अन्जू देवी ने गृहविज्ञान विषय में नेट की परीक्षा दी थी, जिसमें राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी द्वारा घोषित परिणाम में उन्हें गृहविज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए योग्य घोषित किया गया है। अन्जू देवी जेआरएफ की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों को दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मो. सलीम, उप प्राचार्य डॉ. गीतिका शुक्ला ने भी सराहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...