बदायूं, अक्टूबर 14 -- दातागंज। नगर के श्रीरामपाल सिंह सत्यवती देवी मेमोरियल महाविद्यालय डिग्री कॉलेज दातागंज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली, पुत्री श्री नरेन्द्र सिंह अफजलपुर कला थाना हजरतपुर को एक सीओ दातागंज के रूप में नियुक्त किया गया। छात्रा ने आम जनता की समस्याओं को सुना और कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान अंजली ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को समझा और महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है और वे महिला सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक बनती हैं। अंजली ने कहा कि यह अवसर मेरे लिए गौरवपूर्ण है। इससे मुझे समझ आया कि पुलिस सेवा में महिलाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सीओ दातागंज श्री केके तिवारी, प्रभारी निरीक्षक गौरव विष्णोई और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह कार...