गोड्डा, फरवरी 5 -- छात्रावास से भागे पांच छात्रों को पुलिस किया बरामद तस्वीर 03 बरामद चारों बच्चे की तस्वीर पोड़ैयाहाट।एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एआर छात्रावास से भागे पांचवी के चार छात्र जमुई स्टेशन से मिलने से जहां अभिभावकों व छात्रावास संचालक ने राहत की सांस ली। वहीं छात्रावास प्रबंधन पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस संबंध में छात्रावास प्रबंधन लालदेव यादव ने बताया कि बीते मंगलवार को विद्यालय समय के अनुसार छात्रावास के बच्चों को शिशु विद्या मंदिर विद्यालय भेजा गया था। विद्यालय अवधि समाप्त के बाद पांचवी के चार छात्र आलोक कुमार, अनूप कुमार, विवेक कुमार, आयुष कुमार छात्रावास नहीं पहुंचे।इसके बाद विद्यालय पहुंचकर विद्यालय प्रबंधन से छात्रों के बारे में पूछताछ की।उक्त चारों छात्र विद्यालय से अनुपस्थित पाया। इसके बाद चारों छात्र के अभिभावक...