लातेहार, मार्च 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रिचुघुटा रेलवे स्टेशन का समीप एक छह वर्षीय छात्र कृष्ण कुमार अचेतावस्था में पाया गया। कृष्ण कुमार लोहरदग्गा और लातेहार सीमा क्षेत्र पर खरचा गांव में एक प्राइवेट स्कूल के छात्रावास में रहकर कक्षा एक की पढ़ाई कर रहा था। छात्र के पिता मनोज सिंह ने बताया कि वह कृष्ण का नामांकन आदर्श शिशु विद्या मंदिर खरचा में कराया था। नामांकन के बाद वह अपने बेटे को छात्रावास में रविवार को छोड़कर अपने घर चले गये। सोमवार की सुबह उन्हे फोन पर जानकारी दी गई कि कृष्ण कुमार छात्रावास में नहीं है। उसकी खोजबीन की जा रही है, थोड़ी देर में उन्हे बताया गया कि उसे रिचुघुटा रेलवे लाइन के किनारे मिला। इसके बाद स्थानीय एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.