दरभंगा, दिसम्बर 13 -- दरभंगा। पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने शुक्रवार को राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, राज हाई स्कूल परिसर तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों की व्यवस्था, भवन की स्थिति, सफाई, छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कदम उठाने के स्पष्ट निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा, स्वच्छ वातावरण और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावासों में किसी भी प...