दरभंगा, फरवरी 19 -- दरभंगा/केवटी, हिटी। डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बताया गया कि बालिकाओं के लिए छात्रावास (विस्तार) भवन का निर्माण विद्यालय परिसर में ही किया जाना है। डीएम ने सीओ को परिसर में उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया, ताकि शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि विद्यालय की चाहरदीवारी के बाहर स्थित कुछ भूमि पर अतिक्रमण है। डीएम ने संबंधित सीओ को अविलंब भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। शिक्षकों के लिए आवासीय भवन निर्माण के लिए आवश्यकता के अनुरूप सीओ को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रावास परिसर में जलजमाव की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया तथा जलनिकासी के लिए ना...