रामपुर, अप्रैल 20 -- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रावास में शनिवार को साफ-सफाई कराई गई। छात्रों को अब सबमर्सिबल का स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा। छात्रावास के अंदर आरओ सिस्टम भी लगाया जाएगा। हिन्दुस्तान के बोले रामपुर में शनिवार के अंक में छात्रावास की समस्याओं को उठाया गया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने मौके पर अपने कर्मचारियों को भेजा और वहां की व्यवस्थाओं को चेक कराया। छात्रावास परिसर में व्याप्त गंदगी को दूर कराया। आसपास की झाड़ियां साफ कराई गई। छात्रों के सामने पीने के पानी की समस्या था। अब सबमर्सिबल की टोटियां छात्रावास के अंदर लगा दी गई हैं। जिससे छात्रों को स्वच्छ पानी पीने को मिल रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि छात्रों को स्वच्छ पेयजल के लिए एक आरओ सिस्टम जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.