देहरादून, फरवरी 19 -- श्रीनगर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालक एवं बालिका छात्रावास श्रीनगर में दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मेधावी विद्यार्थी हिमांशु, मृगेश, रितिक, अभिषेक, किशन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आर्थिक जागरूकता विकसित करना व उन्हें भविष्य की वित्तीय योजनाओं के प्रति सजग करना रहा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में वित्तीय साक्षरता पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक विनय सिंह रावत, बाजार विशेषज्ञ सीता राम बहुगुणा, पोस्टमास्टर नरेंद्र सिंह पुंडीर व आयकर सलाहकार मनीष गौड़ ने विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं का सही उपयोग, डिजिटल भुगतान के सुरक्षित विकल्प, आयकर की मूल अवधारणा, रिटर्न भरने की प्रक्रिया करियर से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत ...