बदायूं, जनवरी 28 -- बिल्सी। नगर के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का सोमवार की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाएं सामने आईं। परिसर में गंदगी फैली हुई थी, हैडपंप खराब मिला, स्ट्रीट लाइटें बंद थीं और कई स्थानों पर इलेक्ट्रिक बोर्ड खुले हुए पाए गए, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं को लेकर ओमप्रकाश सागर को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था, पेयजल सुविधा दुरुस्त कराने, विद्युत सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था बहाल कराने सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। तेजस्वी सागर, अखिलेश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.