चित्रकूट, फरवरी 5 -- चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने गुरुवार को बेड़ीपुलिया में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों के हित में छात्रावास तक आवागमन सुगम बनाने के लिए स्थानीय निवासी भूस्वामी धनपत से बात की। उनसे रोड के चौड़ीकरण को लेकर दान में जमीन देने का अनुरोध किया गया। जिस पर रोड के किनारे की जमीन भूस्वामी ने दान में देने का भरोसा दिया। सीडीओ ने तत्काल जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव से फोन पर बात कर इस संबंध में अवगत कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जल्द ही रोड का चौड़ीकरण कराने के संबंध में आश्वासन दिया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अवैध खनन पर छापेमारी, दो ट्रैक्टर और चार ट्रालियां जब्त चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव के पास बागेन नदी में अवैध खनन की जानकारी पर संयुक्त टीम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.