जमशेदपुर, जनवरी 7 -- एमजी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर साकची स्थित इंटर छात्रावास एवं नर्सेज क्वार्टर को खाली कराने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि नए इंटर्न छात्र-छात्राओं को छात्रावास उपलब्ध कराने के लिए इन भवनों को अनधिकृत कब्जे से मुक्त कराना आवश्यक है। प्राचार्य ने बताया है कि इस संबंध में पूर्व में भी अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने पत्र में आग्रह किया है कि अनधिकृत कब्जा हटवाया जाए, ताकि नए इंटर्न छात्रों को समय पर छात्रावास आवंटित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.