बिहारशरीफ, मई 30 -- छात्राओ को दी गई मासिक स्वच्छता की जानकारी शेखपुरा, निज संवाददाता। स्वास्थय विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मासिक स्वच्छता दिवस के अवसर पर शहर के डीएम मॉडल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों और महिलाओ को मासिक स्वच्छता के सम्बन्ध में जागरूक करना एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। विद्यालय के छात्राओं द्वारा इससे जुड़े पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किया गया। बेहतर प्रजेंटेशन के लिए निधि कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनी कुमारी, संजय राही, शशि रंजन व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.