गाजीपुर, फरवरी 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को ' संत बूला कल्चरल क्लब ' के बैनर तले फिल्म अभिनेता, लेखक, निर्माता और निर्देशक अक्षय सिंह ने छात्राओं से फिल्म निर्माण से जुड़ी बारीकियों पर संवाद किया। यह संवाद बहुत रोचक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। अक्षय सिंह ने पिंकी ब्यूटीपार्लर फिल्म के माध्यम से अपनी कांस फिल्म फेस्टिवल की रोचक यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गाजीपुर से कांस की यात्रा मेरा स्वयं का यात्रा है। मैंने अपनी असफलता को कभी असफलता नहीं बल्कि सीखने की यात्रा के रूप में देखा। अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ मेहनत, सीखने की निरंतर लगन और जीतने का विश्वास ही किसी भी सफलता का रहस्य है। कल्चर क्लब के सदस्यों मंतशा, बूसरा,आर्या, पायल, पिंकी, संध्या, शालिनी और सुमन आदि ने अपने प्रश्न किए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.