बरेली, मार्च 17 -- गांव मनौना में विशेष समुदाय के शोहदे दो छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही तीन युवक स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करते हैं। उसका फोटो एडिट कर वायरल कर दिया। वह आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने साहिब अंसारी, समीर अंसारी और मुस्तफा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल कुंवरबहादुर सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। जांचकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने इस मामले में आक्रोष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.