कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई थी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने शिक्षक को पीट दिया था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया है। इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने बताया कि गंगा पारी का पूरा मजरा टेनशाह आलमाबाद निवासी देव दुबे, आकाश दुबे, इनके पिता जयबाबू व अन्य साथी नौ फरवरी को विद्यालय के आसपास घूम रहे थे और आने-जाने वाली छात्राओं को देखकर अश्लील फब्तियां कस रहे थे। कुछ छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने क्लॉस टीचर को दी थी। शिक्षक ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.