कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता स्कूल-कॉलेजों के बाहर छात्राओं संग हो रही छेड़खानी की घटनाओं से खफा एबीवीपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। उन्होंने जिला मुख्यालय मंझनपुर पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ने कहा कि अभी हाल ही में मंझनपुर इलाके के एक कॉलेज के बाहर छात्राओं संग छेड़खानी की गई थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है, लेकिन एक नई घटना नहीं है। इस तरह की घटनाएं जनपद में आम हो गई हैं। शोहदे छात्राओं से छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और रास्ता रोकने से बाज नहीं आ रहे हैं। छुट्टी के समय मनचले किस्म के युवक स्कूलों के बाहर डेरा डालकर छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। साइकिल का हैंडल पकड़कर मोबाइल नंबर मांगते हैं और विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.