गंगापार, दिसम्बर 3 -- सैदाबाद स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में कॅरियर मार्गदर्शन व विज्ञान गणित से संबंधित मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने छात्रों से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों से के विद्वान अतिथियों ने छात्राओं से कॅरियर से संबंधित जानकारियां साझा करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का निराकरण किया। कॅरियर मेले में कार्ड्स, पोस्टर व पंख डायरी प्रदर्शित की गई। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान से सम्बधित कार्यक्रम आयोजित किए गए व विज्ञान पार्क रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ सरिता वर्मा ने बच्यों के साथ कैरियर सम्बन्धी महत्वपूर्ण बातों को साझा किया। नोडल प...