कन्नौज, फरवरी 10 -- कन्नौज,संवाददाता। शहर के पीएसएम कालेज में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर छात्रा वर्ग में लक्ष्मी, छात्र वर्ग में अफरोज, भारोत्तोलन में सोयल चैंपियन बने। विजेता खिलाडिय़ों को प्राचार्य डॉ.अजय सिंह ने मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने समापन पर कहा कि जो खेलता है, वही जीतता या हारता है। हमारा सतत प्रयास हमे जीत की ओर ले जाता है। मोबाइल, इंटरनेट के दुरुपयोग से युवाओं की बहुमुखी प्रतिभाएं ओझल होती जा रही हैं। खेलकूद से प्रतिस्पर्धा की भावना हमारे लिए विजय का मार्ग प्रशस्त करती है, जबकि ईष्र्या हमारे मन मस्तिष्क को बाधित करके हमारी प्रगति के मार्ग को अवरुद्ध कर देती है। मुख्य अतिथि/भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि खेलकूद में प्रतिभाग करने से प्रतिभा में निखार आता है। दूसर...