बाराबंकी, फरवरी 12 -- सिरौलीगौसपुर। कंपोजिट स्कूल परसा प्रथम के प्रांगण मे रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रमाण पत्र वितरण एवम कक्षा 8 के बच्चों की विदाई कार्य क्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू वर्मा व प्रधानाध्यापक ने मां सरस्वती को फूल माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम् माँ सरस्वती वंदना से किया। मुख्य अतिथि रेनू वर्मा ने नारी सशक्तिकरण व शिक्षा एवम आत्म विश्वास को बढ़ावा देने पर बल दिया। एमएलसी प्रतिनिधि बबलू सिंह, ग्राम प्रधान विनोद कुमार यादव, एआरपी वेद प्रकाश, यूटा के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष खुर्शेद अली, शिक्षक नवीन मिश्र, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिराज अहमद, विज्ञान शिक्षक माहे दरख्शां, अभिनव मिश्र, श्रीमती रोली वर्मा, सौरभ, अमित, अब्बास, अफ़...