मुजफ्फरपुर, जून 28 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं पर शनिवार को छात्रों द्वारा फब्तियां कसने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक छात्र को पकड़ लिया। बताया जाता है कि छात्राओं के साथ कुछ छात्रों का छुट्टी के दौरान गेट से निकलने को लेकर विवाद हुआ था। घर लौटते समय मुन्नी केवटसा के बीच तीन से चार लड़के छात्राओं को घेरकर फब्तियां कसने लगे। लड़कियों के शोर मचाने पर सभी भागने लगे। इसी दौरान एक लड़का को पकड़ लिया गया। हत्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.