आगरा, मार्च 26 -- आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान में फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आहार एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह के नेतृत्व में 15 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट फूड साइंस ट्रेनिंग सेंटर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर तारा सिंह ने छात्राओं को पिकलिंग, साल्टिंग और डिहाइड्रेशन की तकनीकों के बारे में बताया। साथ ही मिक्स वेजिटेबल, आंवला, नींबू और अन्य अचार को तैयार और संरक्षण का तरीका बताया। कार्यक्रम समन्वयक फैकल्टी प्रिया यादव ने बताया कि खाद्य संरक्षण केवल भोजन की बर्बादी को रोकने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पोषण बनाए रखते हुए स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है। बदलते मौसम और बढ़ती जनसंख्या के चलते भारत में खाद्य सुरक्षा एक अहम विष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.