हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पीएमश्री अटल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी रोड की 42 बालिकाओं ने शनिवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शैक्षिक भ्रमण किया। रेडियो स्टेशन प्रभारी डॉ. राकेश रयाल ने बालिकाओं को सामुदायिक रेडियो स्टेशन की खासियत बताईं। आरजे सुनीता भट्ट ने उन्हें आवाजों की दुनिया के विविध पक्षों और आरजे अनिल नैलवाल ने रेडियो के तकनीकी पक्षों से रूबरू कराया। योग थैरेपिस्ट डॉ. करुणा चौधरी ने बालिकाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छताओं व आहार संबंधी आदतों पर जागरूक किया। महिला अध्ययन केन्द्र की ओर से आयोजित पॉश एक्ट कार्यशाला में भी बालिकाओं ने शिरकत की। यहां उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न कानून के बारे में जाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.