मेरठ, फरवरी 14 -- सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसको लेकर नगर के अंबेडकर पार्क का चयन किया गया, जहां छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रो. सिस्टर क्रिस्टीना के सान्निध्य में संपन्न हुआ। अभियान का निर्देशन डॉ. नीतू एवं शबाहत अंसारी ने किया। छात्राओं ने पार्क परिसर में फैली गंदगी को साफ किया, प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया और आम नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। डॉ. राजेश्वरी ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों पर चर्चा की और कहा कि यह योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। छात्राओं ने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.