सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत दुद्धी कस्बे में शनिवार को छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से शुरू हुई। इसमें लड़कियां साइकिल पर मिशन शक्ति से संबंधित विभिन्न नंबरों एवं स्लोगन के साथ नगर भ्रमण करते हुए तहसील तिराहा, म्योरपुर रोड, बस स्टैंड होते हुए पुन: कन्या इंटर कॉलेज जाकर समाप्त हुई। इस दौरान सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि शासन ने महिलाओं के विभिन्न प्रकार की योजनाएँ चलायी है। महिलाओं से सम्बंधित उत्पीड़न एवं अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। ऐसे किसी भी अपराध की शिकायतें महिलाएं बेहिचक कर सकती है, इसमें उनकी पहचान गोपनीय रखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.