जौनपुर, दिसम्बर 17 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। भारती विद्यापीठ के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कालेज का रजत जयंती समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने वाले कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय की सराहना की। कहा कि शिक्षा ही एक माध्यम है जिससे समाज की बुलंदियों पर पहुंचा जा सकता है। शिक्षा के बगैर सबकुछ अधूरा है। उन्होंने कालेज के विकास के लिए अपने विधायक निधि से पांच लाख सहायता देने की घोषणा की। इससे पहले छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर डॉ.पीसी पाण्डेय के दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्रा इफ्फत, मरियम, अन...