आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। पल्हना ब्लाक के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुभांव में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। गत वर्ष यूपी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका रेनू सेठ ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने और आत्मविकास बढ़ाने का माध्यम होते हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नेहा राजभर को प्रथम, रिया यादव को द्वितीय और अंशिका शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा पायल, प्रिया, तौहीद, रागिनी, अर्पिता, आस्था, संजना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विनोद सिंह, पन्नालाल, श...