मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में क्रिसमस पर्व एवं वार्षिकोत्सव पूरी धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं सांस्कृतिक, प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाटिका और मनोरंजक प्रस्तुतियां कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का आरंभ फिलिप मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च के वरिष्ठ रेव्ह ब्रजेश मैंसल ने ईश्वर की प्रार्थना करके किया। स्कूल के क्वायर ने गीत, छात्राओं ने वर्शिप डांस, फोक डांस, थीम डांस एवं स्पेशल डांस कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डा. देवेंद्र कुमार पांडे एवं विशिष्ट अतिथि एवं डीएचओ रमेश सिंह राना रहे। मुख्य अतिथि के साथ प्रबंधक रेव्ह डेविड जेम्स और प्रधानाचार्य रेनुका जोएल ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया। अध्यापिका अनुरीता टौड, अंजलिका माइकल, दीप्ति फ्रैंक, क्लैरिस सिंह, नीता म...