बदायूं, दिसम्बर 16 -- बदायूं। राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान वृद्धि एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। सर्वप्रथम छात्राओं को बरेली यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में भ्रमण किया। यहां छात्राओं को विभिन्न साहित्य एवं अन्य विषयों की किताबें, जनरल्स एवं अन्य संसाधनों की जानकारी प्रदान की गई एवं बताया गया कि किस प्रकार से छात्राएं अपने प्रोजेक्ट एवं असाइनमेंट के लिए शोध कार्य कर सकती हैं। इसके बाद यूनिवर्सिटी स्थित पांचाल संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार, डॉ. ज्योति बिश्नोई, शशि प्रभा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...